फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Sanatan Dharma Sabha is ready for 30 years for Kanwar service

Ambala News: कांवड़ सेवा में 30 साल से तत्पर श्री सनातन धर्म सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Shri Sanatan Dharma Sabha is ready for 30 years for Kanwar service
अंबाला। छावनी की श्री सनातन धर्म सभा अंबाला जगाधरी नेशनल हाईवे स्थित संत निवास में लगातार 30 सालों से कांवड़ सेवा शिविर लगाती आ रही है।
विज्ञापन

कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम से लेकर भोजन और दवा का विशेष प्रबंध रहता है। हरिद्वार से अंबाला और पंजाब से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए श्री सनातन धर्म सभा 24 घंटे सेवा में रहती है। संत निवास स्थित कावड़ सेवा शिविर में एक दिन में 1000 से भी ज्यादा कांवड़िए आते हैं। यह शिविर 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चलेगा।

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रोफेसर ताराचंद गुप्ता ने बताया कि सन 1997 में कांवड़ शिविर बहुत कम हुआ करते थे। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पंजाब की और जाने वाले कांवड़ए गर्मी के मौसम में हाईवे कि किनारे इधर से उधर भटकते रहते थे। उन कांवड़ियों को विश्राम के लिए दूर-दूर तक कोई धर्मशाला नहीं मिलती थी। उस दौरान सभा ने कांवड़ियों की दशा को देखते हुए फैसला लिया कि वह संत निवास में कांवड़ शिविर लगाया करेंगे। इसके बाद से कांवड़ सेवा शिविर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। सभा साल में दो बार यह कांवड़ सेवा शिविर लगाती है। इस बार यह 52वां कांवड़ सेवा शिविर है। यह कांवड़ सेवा शिविर आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन


श्रीसनातन धर्म सभा के महासचिव सुधीर बिंदलस, चेयरमैन बृज मोहन गोयल, प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता ने बताया कि सन 1935 में श्री सनातन धर्म सभा अंबाला छावनी की स्थापना हुई थी। सभा को बने हुए 89 साल हो चुके है उस दौरान सभा में 20 से लेकर 25 सदस्य हुआ करते थे। लेकिन आज सभा में 50 के करीब सदस्य हैं। सभा ने सबसे पहले शुभारंभ पर छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर का निर्माण करवाया था। आज इस मंदिर में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed