फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Ram Katha in Ayodhya Dham, five thousand groups will participate: Swami Gyananand Maharaj

अयोध्या धाम में श्रीराम कथा, पांच हजार जत्थे लेंगे भाग : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha in Ayodhya Dham, five thousand groups will participate: Swami Gyananand Maharaj
सिटी के सेक्टर-8 स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में आयोजित सत्संग समारोह में उपस्थित भक्तजन।
अंबाला सिटी। मकर संक्रांति और परम पूज्य गुरुदेव वीर जी महाराज की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में मंगलवार को अंबाला सिटी के सेक्टर-8 स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रज मंडलाधीश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि खिचड़ी उत्सव वृंदावन धाम के राधा वल्लभ परंपरा के अंतर्गत मकर संक्रांति से एक महीने तक लगातार हर वर्ष मनाया जाता है और इस एक मास में प्रतिदिन दो घंटे के अंतरकाल में श्रीराधा वल्लभ लाल जी अनेकों रूप बनाए जाते हैं। इसी आधार पर यह उत्सव मकर संक्रांति से दो दिन पहले कुरुक्षेत्र में मनाया गया। इसी प्रकार बुधवार को करनाल में मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह खिचड़ी वृंदावन धाम के राधावल्लभ मंदिर के रसोईयों द्वारा बनाई गई, जोकि प्रसाद के रूप में सबको बांटी गई। महाराज ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को जो अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति स्थापना होने जा रही है। वह हम सबके लिए गौरव का दिन है, क्योंकि एक लंबी प्रतीक्षा के बाद अब यह दिन आया है। इस दिन सभी प्रेरणा लें कि सभी भक्तजन अपने घरों में सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस का पाठ के साथ-साथ दीप जरूर जलाएं।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि वह भी 28 मार्च से 31 मार्च तक अयोध्या धाम स्थित रामजन्म भूमि परिसर में चार दिवसीय राम कथा लगभग 5 हजार जत्थों के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है तो देश नहीं विदेशों में भी अंतररराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाए जा रहे हैं। इस वर्ष 28 फरवरी से 5 मार्च तक श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर वहां भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका सरकार ने हरियाणा सरकार का वहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने के लिए आमंत्रण दिया है। इस अवसर पर जब उन्होंने महाराज द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जिसमें चाहे राम हो, चाहे श्याम हो तेरे चरणों में मेरा प्रणाम हो। चाहे अवध धाम हो या ब्रजधाम हो, पावन धाम के चरणों में मेरा प्रणाम हो भजन गाया तो सारा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस मौके पर राजू चावला, मनोहर लाल सचदेवा, दिनेश ग्रोवर, हैप्पी चावला, मोनू खरबंदा, अशोक ग्रोवर, एसके मदान, रविन्द्र चोपड़ा, पंडित तिलकराज शर्मा, केशव चावला आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed