फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nilakshi stood first in dance, and Janice stood first in solo acting.

Ambala News: नृत्य में नीलाक्षी और एकल अभिनय में जेनिस प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nilakshi stood first in dance, and Janice stood first in solo acting.
19 ढांड 01 कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए कलाकार 02 कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के नेतृत्व और सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. सोनिया रानी के संयोजन में टैलेंट शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, एकल अभिनय, वाद्य यंत्र वादन और मिमिक्री सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य में नीलाक्षी और एकल अभिनय में जेनिस प्रथम रहे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महासिंह पूनिया ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी अंतर्निहित प्रतिभा पहचानने, निरंतर परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरियाणा की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकती है। मंच संचालन डॉ. नैन्सी गुलाटी, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. प्रेरणा ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. कुसुम, डॉ. विश्वंभर दास एवं डॉ. राधिका खन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
ये रहे परिणाम
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम बताते हुए कहा कि नृत्य विधा में नीलाक्षी (बीकॉम द्वितीय वर्ष) प्रथम, संजना (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय और रितु (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय रहीं। गायन में गुरकीरत (बीकॉम तृतीय वर्ष) प्रथम, नेहा (बीए तृतीय वर्ष) द्वितीय और खुशी (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय रहीं। एकल अभिनय में जेनिस (बीकॉम द्वितीय वर्ष) प्रथम, सिमरन (बीकॉम प्रथम वर्ष) द्वितीय और आर्यन (बीएससी द्वितीय वर्ष) तृतीय रहे। वाद्य यंत्र वादन में गुरकीरत (बीकॉम तृतीय वर्ष) प्रथम, अखिल (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय और मन्नत (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय रहे। वहीं मिमिक्री में मन्नत नागपाल (बीए प्रथम वर्ष) प्रथम और सिमरन (बीकॉम प्रथम वर्ष) द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed