{"_id":"581f7b9a4f1c1bf37eb379fb","slug":"showroom-complex-first-floor-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम कांपलेक्स की पहली मंजिल पर आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम कांपलेक्स की पहली मंजिल पर आग से हड़कंप
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी प्रेमनगर स्थित एक शोरूम कांपलेक्स की पहली मंजिल पर रविवार रात को आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस मंजिल पर कोई बड़ा शोरूम नहीं था, बल्कि नीचे बने रिलायंस ट्रेंड शोरूम का ही थोड़ा सामान पड़ा था।
कारोबारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक रात को इस शोरूम कांप्लेक्स के पहली मंजिल के पोरशन से धुआं निकलने लगा। लोगों ने धुएं की सूचना तुरंत सिटी फायर ब्रिगेड को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गईं। लेकिन तब तक धुआं आग में तबदील हो गया था। वहां पड़ी कपड़ों की डम्मी व अन्य सामान जलने लगा और वहां हड़कंप मच गया। इस पोरशन के नीचे तो रिलायंस ट्रेंड का कपड़ों का बहुत बड़ा शोरूम है, जबकि दूसरी मंजिल पर एक बड़ा एजुकेशन सेंटर।
लेकिन तुरंत मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन भारी नुकसान होने से बच गया। आग किन कारणों से लगी, इस बारे में अभी मालूम नहीं चला है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।