फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Show cause notices will be sent to those who did not participate in the National Games despite being selected.

Ambala News: चयनित होने के बावजूद नेशनल गेम्स में न खेलने वालों को भेजे जाएंगे कारण बताओ नोटिस

Sat, 25 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices will be sent to those who did not participate in the National Games despite being selected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जूनियर व नेशनल गेम्स में चयनित होने के बाद हिस्सा न लेने वाले एथलेटिक्स खिलाड़ियों पर अब हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन सख्ती बरतने जा रहा है, जो भी खिलाड़ी बिना किसी जानकारी या ठोस कारण के नदारद रहेगा तो उन्हें एसोसिएशन की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अगर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो ठोस कदम उठाया जाएगा। इन सख्ती को लेकर अंबाला एथलेक्टिस एसोसिएशन ने भी अंबाला में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को यह निर्देश दिए हैं।
अंबाला सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में एथलेक्टिस में नेशनल लेवल के 8 लड़के व तीन लड़कियां हैं। एसोसिएशन के सचिव तेजवीर का कहना है कि 10 से 14 अक्तूबर को 40 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में 128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इसमें से 9 खिलाड़ियों ने बिना किसी को जानकारी दिए प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लिया। हालांकि इस जूनियर नेशनल में हरियाणा की टीम रनरअप रही थी लेकिन वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अव्वल रहने से चूक गई थी। इसी को ध्यान को रखकर हरियाणा एथलेक्टिस एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


जूनियर नेशनल में हिस्सा न लेने वाले 9 खिलाड़ियों को भेजा जाएगा नोटिस

40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिना जानकारी के हिस्सा न लेने वाले हरियाणा के अलग-अलग जिलों के 9 खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। अंबाला की एथलेक्टिस एसोसिएशन के सचिव तेजवीर ने बताया कि ऐसा करने का मकसद केवल इतना है कि नेशनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी अपनी गेम्स को लेकर गंभीरता बरतें। अगर उन्हें नहीं जाना है तो पहले सूचित करें ताकि उनकी जगह पर ट्रायलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रनरअप रहने वाले खिलाड़ियों को जगह मिल सके, साथ ही टीम भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



खिलाड़ी कम होने पर प्रतियोगिताओं की रिले गेम्स होती है प्रभावित

अंबाला की एथलेक्टिस एसोसिएशन के सचिव तेजवीर ने बताया कि नेशनल गेम्स में एकल के साथ-साथ रिले इवेंट के स्कोर भी जुड़ते हैं। खिलाड़ियों के न शामिल होने पर एकल मुकाबले का स्कोर तो कम होता ही है, साथ ही सबसे ज्यादा असर रिले स्पर्धाओं 4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 पर पड़ता है। इसके लिए टीम की जरूरत पड़ती है तो स्कोर घट जाते हैं। 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हरियाणा की टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से चूकने का यही कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed