फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shot circuit in the bonnet of school bus, accident averted

स्कूल बस के बोनट में हुआ शॉट सर्किट, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shot circuit in the bonnet of school bus, accident averted
अंबाला सिटी। महेशनगर के साकेत अस्पताल के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल के बोनट में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद बोनट से धुआं निकलने लगा तो चालक ने बस को साइड में लगाया और सभी बच्चों को नीचे उतारा। मौके पर ही चालक और उनके साथी ने आग लगने से पहले ही स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिस समय बोनट से धुआं निकल रहा था उस समय बस में करीब 7 से 8 बच्चे थे। स्थिति संभालने के बाद सभी बच्चों को दूसरी बस से आगे रवाना किया। वहीं ट्रांसपोर्टर अमृतपाल ने बताया कि यह शॉर्ट सर्किट था। उन्होंने अपने स्कूल की सभी बसों में नियमानुसार व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन

स्कूली बसों की होती है जांच, प्राइवेट गाड़ियों की ओर नहीं जाता ध्यान
प्रतिदिन सैकड़ों निजी वाहनों में हजारों विद्यार्थी सफर करते है। इस दौरान शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बसों की समय-समय पर व्यवस्था जांच ली जाती है, परंतु उन निजी गाड़ियों और ऑटो की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। इस कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। शिक्षा विभाग और ट्रैफिक विभाग की ओर से इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जोकि आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिन ऑटो वालों ने ज्यादा बच्चे बिठाए होते हैं, उनके चालान किए जाते हैं। भविष्य में भी ओवरलोड ऑटो व गाड़ी चालकों के चालान करने का काम किया जाएगा।
- जोगिंद्र सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed