फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkeepers who have been tenants of the corporation for 20 years are getting ownership rights

Ambala News: 20 वर्ष से निगम के किरायेदार रहे दुकानदारों को मिल रहा मालिकाना हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers who have been tenants of the corporation for 20 years are getting ownership rights
अंबाला सिटी। सरकार की ओर से 20 वर्ष से अधिक किराये पर बैठे दुकानदारों को निगम की दुकानों का मालिकाना हक दिया जा रहा है। दुकानदारों के नाम रजिस्ट्री कराई जा रही है।मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 20 दुकानदारों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। अब अन्य दुकानदारों को रजिस्ट्री करने के लिए भी डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। निगम में अभी भी 100 से अधिक दुकानदारों के आवेदन पड़े हैं। इनकी रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की शहर में करीब 700 से ज्यादा दुकानें हैं। इनमें से कई दुकानों को किराये पर लिए 20 वर्ष से भी अधिक का समय हो गया था। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाली सुविधा के तहत दुकानदार लंबे समय से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे थे। कई दुकानदारों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन तो किया था लेकिन फाइल काफी समय तक अटकी रही थी। अब दोबारा से रजिस्ट्रियां होनी शुरू हो गईं हैं। पहले भी निगम की ओर से रजिस्ट्री की गई थी। अब दूसरे चरण में यह रजिस्ट्री की जा रही हैं।
विज्ञापन


डिमांड नोटिस किए गए जारी, जल्द मिलेगा मालिकाना हक : अदिति

नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि नगर निगम की ओर से दुकानदारों को डिमांड नोटिस दिए जा रहे हैं। डिमांड नोटिस के बाद पैसा जमा करवाने पर उनकी रजिस्ट्री करवाई जा रही है। निगम की ओर से 20 दुकानदारों की रजिस्ट्री करवा दी गई हैं। 100 से ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। बाकी दुकानों की रजिस्ट्री करवाने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed