फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   shopkeeper protest in bajaja market, shop closed

बजाजा मार्केट में हंगामा, बंद रहा बाजार

Fri, 16 May 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 16 May 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper protest in bajaja market, shop closed
कैंट के बजाजा बाजार में थड़ों को ठीक करवाने आए एमसीए के कर्मचारियों को देख दुकानदार भड़क गए। दुकानदारों के विरोध के चलते इन कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दी। सभी दुकानदार एकत्रित होकर आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एमसीए के कर्मचारी जैसे ही बजाजा बाजार में पहुंचे, तो दुकानदार भड़क उठे। उन्होंने इस दौरान दुकानदारों ने कर्मचारियों की कार्रवाई का विरोध किया और दुकानें बंद कर दी। बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर अग्रवाल, सचिव राजेश सिंगला का कहना है कि निगम ने पहले जो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी, वह पक्षपातपूर्ण है।
विज्ञापन


इसके बाद करीब एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी प्रशासन ने जिन नालों से कब्जे हटवाए थे, उनको ठीक नहीं किया गया। अ निगम प्रशासन बार-बार कार्रवाई के नाम पर परेशान कर रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार एमसीए के अधिकारी और कर्मचारी बाजार में कार्रवाई के लिए आ रहे हैं, जबकि कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि यदि निगम ने सही कार्रवाई की है, तो वह हाईकोर्ट में शपथ पत्र दे दे। इसी को लेकर दुकानदार इकठ्ठे हुए और आयुक्त कार्यालय कैंट पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने आयुक्त कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरीश कुमार, अशोक कुमार, शशि चोपड़ा, मोहित, प्रवीण, विनोद, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed