{"_id":"67600e5d16cb98d0c6d538f98f0d3ee0","slug":"shopkeeper-notice-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी में 18 और दुकानदारों को नोटिस थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी में 18 और दुकानदारों को नोटिस थमाए
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) सिटी में एमसीए की दुकानों में किराएदारों की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण और कब्जे पर सख्त हो गया है। दो दिन पहले एमसीए ने डीसी के आदेश पर पुरानी अनाज मंडी मार्केट में 9 दुकानों को शटर लगाने पर उनके किराएनामे रद्द कर उन्हें दुकानें खाली करने का नोटिस दिया था।
शनिवार को भी एमसीए ने शहर में 18 और किराएदार दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द ही ये नोटिस दुकानदारों तक पहुंच जाएंगे। इन किराएदार दुकानदारों पर भी एमसीए की दुकानों के बाहर नालों व सड़कों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप है।
अब एमसीए अफसरों को इस बारे में सूचना मिली तो दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि या तो किराएदार दुकानदार खुद अवैध कब्जा और निर्माण हटा लें अन्यथा उनके किराएनामे रद्द कर उनकी दुकानें खाली करवा ली जाएंगी।
विज्ञापन
ये नोटिस अंबाला शहर के विभिन्न इलाकों में किराएदार दुकानों को जारी किए गए हैं। इनमें जगाधरी गेट मार्केट के चार, प्रेम नगर के ग्यारह और रेलवे रोड के तीन दुकानदार शामिल हैं।
नौ दुकानों के उतारे शटर
दो दिन पहले हंगामा करते एमसीए की टीम को बैरंग पुरानी अनाज मंडी मार्केट से वापस भेजने वाले नौ दुकादारों ने अपनी दुकानों से शटर उतार लिए हैं। बिना अनुमति इन दुकानदारों ने बरामदों को अपनी दुकानों में शामिल कर अवैध रूप से शटर लगा लिया था।
ये दुकानें एमसीए की थीं। डीसी अंबाला इस बात से खासे नाराज थे। इन शटरों को हटवाने जब एमसीए की टीम पहुंची तो दुकानदारों ने वहां कुछ पार्षदों के साथ हंगामा कर दिया और अंतत: एमसीए की टीम को वापस लौटना पड़ा।
डीसी ने इससे नाराज होकर सभी नौ दुकानदारों को नोटिस जारी कर तुरंत एमसीए की दुकानें खाली करने के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पार्षदों और दुकानदारों ने इस मुद्दे पर सोमवार को डीसी डा. साकेत कुमार से मिलने की योजना बनाई है। उधर, डीसी अभी तक अपनी बात पर कायम हैं।