फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shimla-Dharampur Himalayan Queen Express restored

Ambala News: शिमला-धर्मपुर हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shimla-Dharampur Himalayan Queen Express restored
ट्रेन संख्या 52455 हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस। रेलवे
- पहले 31 दिसंबर तक रद्द की थी ट्रेन, हिमाचल के यात्रियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शिमला जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रेन संख्या 52455/52456 हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस को शिमला से धर्मपुर के बीच फिर से बहाल कर दिया है। भूस्खलन और ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण इस ट्रेन सेवा को 31 दिसंबर तक के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों और इंजीनियरों की तत्परता से ट्रैक की मरम्मत का काम समय से पहले पूरा कर लिया गया, जिसके बाद रेल प्रशासन ने सेवा बहाल करने का फैसला किया है।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि उक्त रेल खंड पर किलोमीटर 07/16-17 पर स्थित पुल संख्या 57 के पास भारी बारिश के चलते मिट्टी बह गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेन सेवाओं को 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन मरम्मत कार्य में तेजी लाकर रेल ट्रैक को समय रहते सुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद सक्षम अधिकारियों ने सेवा बहाल करने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


ट्रेन की समय सारणी और संचालन तिथि
रेलवे मंडल कार्यालय, अंबाला कैंट द्वारा जारी निर्देशों के तहत ट्रेन संख्या 52456 शिमला से धर्मपुर 1 नवंबर से शाम 6:40 बजे धर्मपुर के लिए रवाना कर दी गई। वहीं, ट्रेन संख्या 52455 का संचालन 2 नवंबर को धर्मपुर से कर दिया गया है जोकि अब अपनी नियमित सेवा के तहत संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कुल 7 डिब्बों के साथ पटरी पर उतरी ट्रेन
ट्रेन के सुचारू और आरामदायक संचालन के लिए रेलवे ने 7 डिब्बों की संरचना तय की है। इसमें 4 चेयर कार कोच, 2 फर्स्ट क्लास चेयर कार कोच और 1 जीएसआर कोच लगाए गए हैं। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को ट्रेन के सुचारू, सुरक्षित और विफलता-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed