Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shaurya first in boys category and Avanshika first in girls category

Ambala News: बालक वर्ग में शौर्य व बालिका में अवांशिका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shaurya first in boys category and Avanshika first in girls category
अंबाला सिटी के पुलिए डीएवी स्कूल में आयोजि​त बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखातीं छात्राएं। प्
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
स्केटिंग के बालक वर्ग में शौर्य और बालिका वर्ग में अवांशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में पूरव और मनीषा विजेता रहे। फ्रॉग रेस में लवप्रीत सिंह और सवलीन कौर ने बाजी मारी। हॉप रेस में काशवी, लेमन स्पून रेस में मनन और प्राजिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में मनराज सिंह और कुदरत ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर दौड़, लेमन स्पून रेस, फ्रॉग रेस और स्केटिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों, अतिथियों और सहपाठियों ने नन्हे धावकों और खिलाड़ियों का तालियों से जोरदार उत्साहवर्धन किया। पूरी प्रतियोगिता प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास
स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। खेलों से शारीरिक सुदृढ़ता और मानसिक प्रसन्नता मिलती है। बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और सहयोग जैसे गुण विकसित होते हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है।

अंबाला सिटी के पुलिए डीएवी स्कूल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखातीं छात्राएं। प्

अंबाला सिटी के पुलिए डीएवी स्कूल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखातीं छात्राएं। प्

अंबाला सिटी के पुलिए डीएवी स्कूल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखातीं छात्राएं। प्

अंबाला सिटी के पुलिए डीएवी स्कूल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जोहर दिखातीं छात्राएं। प्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed