फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   shambhu tol plza farmars closed again

शंभू टोल को चलाने का किया प्रयास तो बोर्डर पर तनावपूर्ण हुई स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
shambhu tol plza farmars closed again
शंभू बार्डर पर वीरवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टोल कर्मियों ने एनएचएआई के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे जैसे ही टोल चालू करने का प्रयास किया। इसकी किसानों को भनक लग गई। टोल चालू करने की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसानों ने शंभू टोल प्लाजा की ओर कूच कर दिया। किसानों को इकट्ठा होता देख आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर किसानों को हालात को समझाने की कोशिश की, परंतु पुलिस इसमें पूरी तरह से नाकाम साबित रही। काफी समझाने के बाद भी किसान टोल से हटने को राजी नहीं हुए। इतना ही नहीं किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक किसानों का धरना यूं ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

हमारा धरना शांतिपूर्वक चल रहा है, धरने की वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं है। न ही हमारी वजह से रास्ता रुक रहा है। ऐसे में सरकार अगर जबरदस्ती हमें यहां से उठाएगी तो यह सरकार के लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

- कुलतार सिंह, किसान
शंभू बार्डर पर हम लोग पिछले करीब एक महीने से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। इस दौरान न तो किसी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है और न ही आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हमसे कोई परेशानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरप्रीत सिंह।
जो वीएम सिंह अपने आप को आंदोलन से दूर रखने की बात कह रहा है। वह वास्तव में सरकार का ही नुमाइंदा है। जिसने कथित किसान संगठन का नाम दिया हुआ है। उसके जाने से किसान आंदोलन कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं शंभू बार्डर पर जो आज हुआ उससे भी सरकार की नीयत का पता चल गया है।
- गुलाब सिंह, उप प्रधान, भाकियू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed