फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Several areas in the city turned into ponds after the rain.

Ambala News: बारिश के बाद शहर में कई इलाके बने तालाब

Sun, 05 Jul 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 05 Jul 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Several areas in the city turned into ponds after the rain.
आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद
अंबाला सिटी। मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम प्रशासन के सफाई के दावों की पाेल खुद गई है। शनिवार को हुई कुछ देर की बारिश के बाद शहर में कई इलाके तालाब में तब्दील नजर आए। अशोक विहार, आर्या चौक और नगर निगम कार्यालय में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं निचले इलाकों में पानी सड़कों के अलावा लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। यहां तक कि नगर निगम कार्यालय में भी जलभराव दिखा। जलभराव से लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

बारिश से हुए जलभराव के कारण राहगीरों और दुकानदारों को काफी मुश्किल हुई उठाना पड़ा। आर्या चौक व कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने नगरनिगम की अनदेखी पर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अभी हल्की बारिश में यह हाल है अगर लगातार बारिश हुई तो काफी नुकसान होगा। वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे को लपकते हुए सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि मानसून की तैयारियों के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। आजाद समाज पार्टी के नेता पारुल नागपाल ने कहा कि मानसून की शुरुआत ने ही नगर निगम की तैयारियों का सच सामने ला दिया है। आने वाले दिनों में भारी बारिश से शहर के हालात और बदतर हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

आर्य चौक की सड़क ऊंची की फिर भी जलभराव

सिटी में नगर निगम कार्यालय को जोड़ने वाली आर्य चौक रोड पर भी जलभराव दिखाई दिया। जलभराव के भीतर से लोगों को अपने वाहनों को लेकर गुजरना पड़ा। इस सड़क को कुछ समय पहले ही ऊंचा किया गया था। तब सोच थी कि ऐसा करने से यहां जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी, मगर शनिवार को कुछ देर की बारिश ने हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय और नदी मोहल्ला में भी जलभराव

नगर निगम प्रशासन अपना कार्यालय भी नहीं बचा सका। यहां भी कार्यालय के परिसर में जलभराव दिखाई दिया। इसके साथ ही सिटी में निचले इलाकों में शामिल नदी मोहल्ला में भी जलभराव दिखाई दिया। यहां भी लोगों को जलभराव के बीच से अपने घर जाने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वाले लोगों के सामने आई।

शिव मंदिर रोड कपड़ा मार्केट में भी जलभराव

सिटी में शिव मंदिर रोड कपड़ा मार्केट में भी जलभराव दिखाई दिया। यहां कई कपड़ों की दुकानें हैं तो जलभराव के कारण ग्राहक भी नहीं आए और दुकानदारों को भी आने जाने में दिक्कत उठानी पड़ी। ऐसे हालात तब हैं जब नगर निगम ने नालों की सफाई को युद्ध स्तर पर करने का दावा किया था।

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

आर्य चौक की तरफ से पानी से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed