फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven players selected for Gymnastics Championship

Ambala News: जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए सात खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Seven players selected for Gymnastics Championship
अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक के
- 25 से 28 तक ओडिशा में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में मंगलवार को सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए खिलाडियों के लिए ट्रायल हुए। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम की देखरेख में ट्रायल कराए गए। तकनीकी परीक्षण के बाद नौ खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अंबाला से योगेश्वर, साहिल यादव, जतिंदर, आशीष, सुरनीत, अजित और कुणाल यादव ने अपनी जगह पक्की की।
इन खिलाड़ियों के अलावा गुरुग्राम से सागर और हिसार से राजन भी हरियाणा की टीम में स्थान बनाने में कामयाब रहे। यह खिलाड़ी आगामी 25 से 28 अप्रैल तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल में पहुंचे 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
कोच सतपाल छाबड़ा ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के लगभग 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखने के लिए जिम्नास्टिक के सभी प्रमुख इवेंट्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इसमें फ्लोर एक्सरसाइज, पोमेल हॉर्स, रिंग्स, टेबल वॉल्ट, पैरेलल बार और हॉरिजॉन्टल बार जैसे चुनौतीपूर्ण इवेंट्स शामिल रहे। प्रत्येक इवेंट में खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त अंकों को जोड़कर एक विस्तृत स्कोर बोर्ड तैयार किया गया। इसी स्कोर बोर्ड की मेरिट लिस्ट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक के

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed