फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven arrested in three cases of cyber fraud

Ambala News: साइबर ठगी के तीन मामलों में सात गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested in three cases of cyber fraud
अंबाला। डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के तीन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अलग-अलग मामलों में काबू आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया तो कुछ को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पहला मामला
अंबाला कैंट के पालम विहार निवासी राजेंद्र से दो करोड़ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया। इनकी पहचान राजस्थान के बैनाडा गांव निवासी इंद्रराज, कचैलिया निवासी नरसी लाल, पिलसन गांव निवासी संजय, झोटावाड़ा निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से 46 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस अभी तक 17 आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
ऑनलाइन पैसे कमाने के नाम पर महिला से पांच लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया। इसमें गुरुनानक कॉलोनी निवासी प्रिंस और सेठी गार्डन निवासी तरनजीत सिंह के रूप में हुई। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
ऑनलाइन टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने हिसार के बरवाला निवासी अभिषेक को काबू कर लिया। रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सावन विहार निवासी नितिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed