फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Serious topics discussed in Rotary Club meeting

Ambala News: रोटरी क्लब की बैठक में गंभीर विषयों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Serious topics discussed in Rotary Club meeting
बैठक के दौरान मौजूद रोटरी क्लब अंबाला के पदा​धिकारी व गणमान्य। संस्था
अंबाला। रोटरी कल्ब-3080 की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक की मेजबानी रोटरी क्लब ने फीनिक्स क्लब में की। बैठक की अध्यक्षता सहायक गवर्नर नरेश भारद्वाज की ओर से की गई। बैठक के मुख्य अतिथि रोटरी के जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल और पीडीजी जतिंदर ढींगरा, पूर्व प्रधान रोटेरियन एडी गांधी सम्मानित अतिथि थे।
विज्ञापन

बैठक में जोन-9 के सभी प्रधान व सचिव सम्मिलित थे। इसमें सभी क्लबों की ओर से की गई गतिविधियों, रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई। सहायक गवर्नर नरेश भारद्वाज ने बताया कि रोटरी क्लब समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा और समाज की भलाई के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा।रोटरी के संकल्प, स्वयं से ऊपर सेवा का अनुपालन करता रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के जिला गवर्नर राजपाल सिंह ने जोन-9 के गवर्नर नरेश भारद्वाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके जोन की दो मुख्य परियोजनाएं, एक रोटरी क्लब का रोटरी स्कूल फॉर मूक और बधिर और रोटरी क्लब मिड टाउन का ब्लड थैलेसीमिया परियोजना की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जिले में मूक और बधिर बच्चे को पढ़ाई की जरूरत है या कोई बच्चा ब्लड थैलेसीमिया से पीड़ित है तो वह अंबाला में नरेश भारद्वाज से संपर्क कर सकता है।इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश सेठी, क्लब सचिव गणेश सभ्रवाल, कार्यकारी सचिव संदीप चौपड़ा, सार्जेंट सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed