{"_id":"67a4fdc587444ffa6806de11","slug":"send-those-roaming-illegally-back-to-their-countries-vij-ambala-news-c-36-1-amb1002-137175-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी तरीके से घूम रहे लोगों को भेजें उनके देश : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरकानूनी तरीके से घूम रहे लोगों को भेजें उनके देश : विज
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका ने कई भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया है। इस मामले पर वीरवार को हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर कोई गैर-कानूनी तरीके से किसी भी देश में जाता है तो उस देश को गैर कानूनी ढंग से देश में घुसने और रहने वाले दूसरे देश के लोगों का निकालने का पूरा-पूरा अधिकार है। मेरा मानना है कि हिन्दुस्तान को भी अमेरिका से सबक लेते हुए यहां पर घूम गैर-कानूनी तरीके से घूम रहे लोगों को भी उनके देश भेज देना चाहिए। केबिनेट मंत्री विज पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल के अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि ट्रंप उनके दोस्त है उन्हें ट्रंप से बात करनी चाहिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेरे मातहत विभागों के अधिकारी बिना अपाइंटमेंट लिए रोजाना दोपहर एक से सायं पांच बजे तक और अंबाला में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला में भी मैंने अधिकारियों को कह रखा है कि मैं किसी को भी अपाइंटमेंट नहीं देता हूं और सुबह 10 बजे से 12 बजे तक घर पर रहता हूं। अधिकारी किसी भी समय मुझसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे, मैंने आज तक किसी को भी अपाइंटमेंट नहीं दी है। नगर निकायों के चुनाव के सबंंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट में नगर पालिका के चुनाव की घोषणा हो गई है। उन्होंने कहा कि ये (नगर निकाय) चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।
चुनाव तो सारे साल होते रहते हैं तो क्या पीएम धार्मिक अनुष्ठान सारा साल बंद रखें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुंभ स्नान पर विपक्ष ने सवाल उठाए तो हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक्स कर तंज कसा और लिखा कि चुनाव तो सारे साल होते रहते हैं तो क्या अपने पीएम धार्मिक अनुष्ठान सारा साल बंद रखें। राहुल गांधी की पार्टी का चुनाव निशान हाथ है तो क्या चुनाव वाले दिन आप (राहुल गांधी) अपने हाथ घर रख कर आते हैं।