फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seed sellers handed over the memorandum addressed to the Chief Minister to the former State Minister

Ambala News: बीज विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Seed sellers handed over the memorandum addressed to the Chief Minister to the former State Minister
अंबाला सिटी। नए बीज कानून विधेयक के विरोध में वीरवार को चौथे दिन भी बीज विक्रेताओं की हड़ताल जारी रही। दुकानदारों ने वीरवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी और रोष जताया। अंबाला सीड पेस्टीसाइड व फर्टीलाइजर एसोसिएशन के अधिकारियों ने वीरवार को दोपहर एक बजे हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल को बीज व कीटनाशक अधिनियम -2025 के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया की देश में सिर्फ हरियाणा ही एक ऐसा राज्य है, जहां प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं को दंडित करने का प्रावधान बनाया है । अन्य भारत के किसी हिस्से में ऐसा कानून नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि बीते कई दिनों से हड़ताल के कारण रोजाना दुकानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों को भी बीज व अन्य उत्पादों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दुकानदारों ने कहा कि जब तक इस कानून में उन्हें राहत नहीं मिलती वे अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे और इसी तरह से दुकानें बंद रखकर अपना विरोध जताएंगे। इस मौके पर संदीप गांधी, तेजिंदर बावा, विपिन बत्रा, अरविंद गोयल, हरजीत सिंह, गुरविंदर प्रजापति, इन्द्रजीत खुराना, विशाल नवीन, बलविंदर दुराना, नीशू गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed