{"_id":"667b6b8de25c48ea8f0302a6","slug":"security-supervisor-died-in-a-road-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125136-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिक्योरिटी सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिक्योरिटी सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अंबाला। बिंजलपुर बस स्टैंड के निकट ट्रैक्टर-ट्राॅली के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक टकरा गई। हादसे में धनौरा निवासी कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा 23 जून को हुआ था, लेकिन बेटा पहले तो पिता को मामूली चोट लगने पर घर ले गया था। अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए तो उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के बेटे धनौरा गांव निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि पिता कुलदीप सिंह वीटा प्लांट बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। 23 जून को उसके पिता ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी बाइक पर घर से निकले थे। बिंजलपुर काम से जाना था तो वह भी निकल गया था। रात को करीब आठ बजे बिंजलपुर बस स्टैंड पर पिता ने उसे उतार दिया। जैसे ही उसके पिता चलने लगे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पार किया और फिर अचानक ब्रेक लगा दिया।
पिता की बाइक ट्रॉली में जा भिड़ी। पिता सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। रात होने की वजह से वह अपने पिता को अपने घर ले आया। सुबह तक पिता को आराम नहीं हुआ, तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।