{"_id":"6ad135e9a6fd7a56460339ec","slug":"unpaved-roads-demolished-in-an-illegal-colony-ambala-news-c-36-1-amb1001-171292-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध कॉलोनी में तोड़ी कच्ची सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध कॉलोनी में तोड़ी कच्ची सड़कें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। शहरी क्षेत्र के तहत आने वाले सिंबला गांव में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) के दस्ते ने क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी में तोड़-फोड़ की। इस दौरान कॉलोनी में बिछाए गए कच्ची सड़कों के जाल को उखाड़कर ध्वस्त कर दिया गया।
इस दौरान मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण भू-माफिया विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सिंबला गांव की सीमा में स्थित खसरा नंबर 14//21 एमआईएन, 22, 23, 24 तथा 17//1 एमआईएन, 2 एमआईएन, 3 एमआईएन की करीब 4 एकड़ जमीन पर बिना विभागीय मंजूरी के अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी।
भू-माफिया यहां सीधे-सादे लोगों को प्लॉट बेचने की फिराक में सड़कों का ढांचा तैयार कर रहा था। शिकायत मिलने पर डीटीपी विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया। विध्वंस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक और क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ इंफोर्समेंट अपनी पुलिस टीम के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं डीटीपी गुंजन वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई को किसी अवैध प्रोजेक्ट में न फंसाएं। प्रॉपर्टी डीलरों के लुभावने झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट या दुकान न खरीदें। किसी भी जमीन को खरीदने से पहले विभाग से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। अवैध कॉलोनियों में कोई भी निर्माण कार्य न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भू-माफियाओं और अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।