{"_id":"68964c70991b73031604121d","slug":"security-increased-at-railway-station-for-independence-day-passengers-luggage-checked-ambala-news-c-36-1-amb1001-147502-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वतंत्रता दिवस के लिए रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी, खंगाला यात्रियों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वतंत्रता दिवस के लिए रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी, खंगाला यात्रियों का सामान
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों का सामान खंगालती जीआरपी कर्मचारी। संवाद
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सादी वर्दी में कर्मचारियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है, वहीं ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण भी शुरु कर दिए गए हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर दोपहर लगभग 1.30 बजे चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे परिसर, पार्किंग, मुसाफिर खाना, वेटिंग क्षेत्र, अनारक्षित टिकट घर सहित यात्रियों का सामान खंगाला गया। इस दौरान जीआरपी के साथ आरपीएफ के कर्मचारी भी मौजूद रहे। लगभग एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान यात्रियों को भी जागरूक किया गया कि वो किसी भी अंजान व्यक्ति से कोई खाने-पीने की वस्तु न लें और अगर उन्हें ट्रेन में या स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस कर्मचारी को दें।
एसपी के निर्देश पर छावनी रेलवे स्टेशन पर लगातार औचक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
- जोगिंदर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की टीमें तैनात की गई हैं जोकि लगातार 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। विभागीय अधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।