फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security arrangements could not be made in the night food street, goods worth two lakhs stolen again

Ambala News: नाइट फूड स्ट्रीट में नहीं हो पाए सुरक्षा के प्रबंध, दो लाख का सामान फिर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements could not be made in the night food street, goods worth two lakhs stolen again
अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़। संवाद
अंबाला। अंबाला छावनी में निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में दूसरी बार चोरी हो गई। चोर दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। चोरों ने बड़े आराम से इस चोरी को अंजाम दिया। पहले उन्होंने एक तरफ आग लगाई और फिर शौचालयों सहित दुकानों के आगे लगाए गए लोहे के एंगल, पाइप आदि के सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

चोरी के कारण नाइट फूड स्ट्रीट का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, अब ठेकेदार को दुकानों के अंदर लगाया गया सामान, शटर और मुख्य गेट के चोरी होने का डर सता रहा है। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि अंबाला-जगाधरी रोड पर चौबीस घंटे वाहनों का आवागमन रहता है और पुलिस की गाड़ियां भी घूमती रहती हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में हुई थी पहली चोरी
नाइट फूड स्ट्रीट में पहले भी चोरी हो चुकी है। इस संबंध में छह दिसंबर को ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस दौरान चोरी किए गए सामान की कीमत 4.50 लाख रुपये दर्शाई गई थी। वहीं इस संबंध में ठेकेदार ने नगर परिषद के अधिकारियों को भी लिखित तौर पर जानकारी दी थी और चौकीदार लगाने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की आपसी मंत्रणा जरूर हुई लेकिन चौकीदार की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस कारण नववर्ष 2025 के जनवरी माह में दो लाख रुपये के सामान की दूसरी चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

86 लाख हो चुके खर्च
लोगों को एक ही छत के नीचे स्वादिष्ट व्यंजन परोसने की योजना को हरी झंडी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी थी। उनके निर्देश पर ही गांधी मैदान के साथ बंदी पड़ी सब्जी मंडी को नए सिरे से तैयार किया गया। इसकी निविदा एक करोड़ की थी लेकिन ठेकेदार ने इस कार्य को 86 लाख रुपये में पूरा कर दिया। इसके बाद इसके विस्तार को लेकर दोबारा से योजना तैयार की गई। इसका खर्च चार करोड़ आया। अब इसकी निविदा लगाई है लेकिन काम सिरे चढ़ने से पहले ही लगातार हो रही चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
नाइट फूड स्ट्रीट में हुई चोरी की जानकारी मिली है। दो बार यह घटना हो चुकी है। इस संबंध में संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है और उन्हें सुरक्षा के बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। इसमें पुलिस की भी मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं।

सतिंद्र सिवाच, एसडीएम अंबाला कैंट।

अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़। संवाद

अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़। संवाद

अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़। संवाद

अंबाला छावनी में गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed