फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sector 10 road is in bad condition, accidents are happening

Ambala News: खस्ता हाल सेक्टर-10 की सड़क, हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Sector 10 road is in bad condition, accidents are happening
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर 10 में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की ओर जाने वाले सड़क की खस्ता हालत के चलते आए दिन कई हादसे हो रहें हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। यह सड़क मुख्य शहर को वाटिका रेजिडेंसी और सेक्टर सात, आठ और नौ से जोड़ती है।
विज्ञापन

इस सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे बने हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क पर 160 से अधिक गड्ढे हैं, इसके साथ ही बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हैं। सर्दी के समय में इस सड़क से गुजरने में भी स्थानीय निवासियों का काफी डर लगता है। इसके साथ ही सड़क हादसों का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में आते हैं खिलाड़ी, होती है परेशानी
इसके साथ ही इस सड़क पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सैकड़ों खिलाड़ी भी आते है। उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय में यह गड्ढे दिखाई नहीं देते जिसके कारण कई बार हादसे भी हो जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करवाया है लेकिन अभी तक इस सड़क पर काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक साल से हालत खराब
सेक्टर 10 में करियाना की दुकान करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से सड़क टूटी पड़ी है। यहां पर कई लोग हादसे में जख्मी भी हो चुके है। लेकिन इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी खानापूर्ति कर रहे है। -
रात के समय नहीं कोई रोशनी
स्टेडियम में आने वाले वुशू के खिलाड़ी आयान ने बताया कि वह रोजाना स्टेडियम में आता है। लेकिन सड़क पर गड्ढों के कारण उसे घूम कर आना पड़ता है। रात के समय लौटते हुए ये गड्ढे दिखाई भी नहीं देते। क्योंकि इस सड़क पर कोई एलईडी नहीं लगी है। जिसके कारण कई बार उसकी बाइक गड्ढे में गिर चुकी है।


वर्जन
नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल इस सड़क के लिए कोई बजट नहीं है। यह शहर की मुख्य सड़क है। इस पर नगर निगम गंभीरता ही नहीं बरत रही है।-----------राकेश सिंगला, पार्षद, सेक्टर 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed