फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second sister beaten up in property dispute

Ambala News: संपत्ति विवाद में दूसरी बहन को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Second sister beaten up in property dispute
अंबाला। बहन की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से महिला पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसकी बहन भी शामिल रही। महिला को घायल कर दिया और उसके घर से सामान भी ले गए। आरोपी अब पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में अंबाला कैंट थाने में किशना देवी, बिहारी लाल, राजू, बिमला देवी और सोनू के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोपखाना परेड निवासी राजो देवी ने बताया कि तोपखाना परेड में पिता स्व मनफूल सिंह के नाम पर खेतीबाड़ी व रिहायशी जगह है, जोकि रक्षा संपदा विभाग में भी उनके नाम दर्ज है। हम दो बहनें हैं। पिता की मृत्यु के बाद उनकी जायदाद पर दोनों बहनों का हिस्सा बनता है। जिसमें आधा हिस्सा शिकायतकर्ता राजो देवी के पास है तो दूसरा हिस्सा दूसरी बहन के पास है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन किशना, उसका पति बिहारी लाल, पुत्र राजू, पुत्री बिमला देवी और दामाद सोनू मिलकर शिकायतकर्ता के हिस्से की जमीन भी हड़पना चाहते हैं। इस कारण से आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। शिकायतकर्ता का बेटा राधेश्याम अबोहर में नौकरी करता था तो वहीं 11 जून को उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। शिकायतकर्ता उसके घर अबोहर में गई थी तभी पीछे से आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान का ताला तोड़कर सामान निकाल लिया और अपना ताला लगा दिया। जब शिकायतकर्ता वापस आई तो पंचायत बुलाकर फैसला हो गया और चाबी दोबारा से मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़िता का सिविल अस्पताल में उपचार भी चला। इसकी शिकायत तोपखाना पुलिस को दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed