फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second marriage by showing fake divorce documents

Ambala News: तलाक के फर्जी दस्तावेज दिखाकर की दूसरी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Second marriage by showing fake divorce documents
अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, ससुर, सार व ननद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप पर नग्गल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उससे शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की फैमिली कोर्ट से तलाक का फर्जी दस्तावेज दिखाया है। दरअसल नग्गल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में यमुनानगर के रघुनाथ मंदिर में उसकी उत्तर प्रदेश के आगरा के बल्लूगंज निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। महिला के मामा ने यह रिश्ता कराया था। शादी से पहले महिला के पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसे एक तलाक का आदेश दिखाया था । यह कागजात उत्तर प्रदेश में जिला मैनपुरी की परिवार अदालत से जुड़ा था। जिसमें आरोपी पति की पहली पत्नी से तलाक का जिक्र था। ऐसे में भरोसा कर महिला ने आरोपी से शादी कर ली। दूसरी शादी होने के बाद पति व उसके परिजन दहेज के लिए पीड़िता को परेशान करने लगा। इसको लेकर महिला ने थाने में शिकायत भी दी, जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद पीड़िता ने जब पति की पहली पत्नी से संपर्क किया तो पता चला कि उनका तलाक तो पीड़िता की शादी के बाद जयपुर कोर्ट से हुआ है। जब पीड़िता ने पहली पत्नी को मैनपुरी कोर्ट के दिखाए तो उसने साफ मना कर दिया कि यह उसके तलाक के दस्तावेज हैं ही नहीं। इसके बाद पीड़िता ने मैनपुरी परिवार अदालत में आरटीआई लगाई तो वहां से जो साक्ष्य सामने आए उसे देखकर सभी हैरान रह गए। आरोपियों ने यह दस्तावेज नकली तैयार किए हुए थे। इस मामले में अब केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed