{"_id":"5ddade728ebc3e54a64f52da","slug":"sec-10-welfare-assocition-ambala-news-knl128444152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के पद से प्रभुदयाल का इस्तीफा, एक महीने में चुनाव के जरिए नई कार्यकारिणी होगी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के पद से प्रभुदयाल का इस्तीफा, एक महीने में चुनाव के जरिए नई कार्यकारिणी होगी गठित
विज्ञापन
विरोध के बाद सेक्टर-10 एसोसिएशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रभुदयाल गोयल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एसोसिएशन में काफी दिन से गोयल के खिलाफ लॉबिंग हो रही थी। पिछले चार सालों से गोयल सहमति से एसोसिएशन की कमान संभाल रहे थे। इस बार उनके निर्विरोध चुने जाने पर संशय की स्थिति थी। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी एक महीने के अंदर एसोसिएशन का चुनाव करवाएगी। जब तक नई कार्यकारिणी का चुनाव नहीं होता तब तक गोयल एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान के तौर पर काम करते रहेंगे।
विधायक असीम के चाचा हैं गोयल
एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान प्रभु दयाल गोयल सिटी विधायक असीम गोयल के सगे चाचा हैं। चार साल पहले सर्वसम्मति से प्रभुदयाल को सेक्टर-10 एसोसिएशन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया था। वे निरंतर चार साल से सहमति से प्रधान पद पर काबिज होते आ रहे थे। हालांकि इस बार एसोसिएशन के कई सदस्य उनके खिलाफ लॉबिंग कर रहे थे। इनमें एसोसिएशन के कई पूर्व पदाधिकारी भी थे। इन सदस्यों मेें यह सहमति हो चुकी थी कि इस बार प्रभुदयाल को निर्विरोध प्रधान बनने नहीं दिया जाएगा। विरोध के लिए काफी सदस्य लामबंद हो गए थे।
एसपी गोयल के नाम का प्रस्ताव
रविवार को सेक्टर-10 के कम्यूनिटी सेंटर में हुई एसोसिएशन की मीटिंग में कुछ सदस्यों ने प्रभुदयाल गोयल की जगह एसपी गोयल को प्रधान बनाने की वकालत की। पर गोयल के नाम पर विरोध शुरू हो गया। हालांकि कई सदस्यों ने रामकुमार को भी सहमति से प्रधान बनाने की मांग की लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। तब सहमति से चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया गया। एक पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी बनाई गई जिसमें प्रमोद राठौर, हरमिंद्र सिंह, आरएस विर्क, देशबंधू मेहता व राकेश चौहान को शामिल किया गया। इस कमेटी की अध्यक्षता में ही अब एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा।
विज्ञापन
मैंने खुद दिया इस्तीफा-गोयल
एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान प्रभुदयाल गोयल ने बताया कि वे चार साल से प्रधान थे। मैं तो खुद चाहता था कि कोई नया सदस्य यह जिम्मेदारी ले। मैंने चार महीने पहले ही एसोसिएशन के सामने पद छोड़ने का प्रस्ताव रख दिया था। उन्होंने कहा कि काफी सदस्य मुझे दोबारा जिम्मेदारी देना चाहते थे। मगर मैं तैयार नहीं हुआ। अच्छी बात है कि अब चुनाव होगा।
लोकतांत्रिक तरीके से हो चुनाव-वढेरा
एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नीरू वढेरा ने कहा कि अच्छी बात है कि नई कार्यकारिणी अब कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होने चाहिए। इस पर किसी तरह का सियासी दबाव नहीं होना चाहिए। वढेरा ने कहा कि इस बार प्रधानगी की दौड़ में कई लोग थे। पर किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई।