फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seats are vacant even after two merit lists, applications can be made today when the portal opens

Ambala News: दो मेधा सूची के बाद भी सीट खाली, आज पोर्टल खुलने पर हो सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Seats are vacant even after two merit lists, applications can be made today when the portal opens
अंबाला सिटी। जिले के कॉलेजों में बुधवार को व्यक्तिगत काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के लिए सुबह से दोपहर तक अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे। कॉलेजों में बीसीए, बीसीए एआई और बीबीए जैसे कोर्स में तो दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों ने दिलचस्पी दिखाई, मगर कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जहां दाखिला की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन

यहां परंपरागत कोर्स बीए व बीकॉम में भी दाखिले के लिए अभ्यर्थी नहीं आ रहे। गुरुवार को सभी कॉलेजों में दाखिला के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने पर अभ्यर्थी पंजीकरण करने के साथ ही किसी दूसरे कोर्स में भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही फीस भी भर सकेंगे।
विज्ञापन

----
जीएमएन कॉलेज में 930 में से 300 सीट भरी
व्यक्तिगत काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी कॉलेजों में पहुंचे। अभ्यर्थियों का खाली सीट पर मेरिट अनुसार दाखिला किया गया। छावनी के जीएमएन कॉलेज में दो मेधा सूची जारी के बाद 930 में से 300 भर गई हैं। यहां बीसीए, बीसीए एआई, बीकॉम, बीबीए कोर्स में अभ्यर्थी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी त रह अन्य कोर्स में भी दाखिले हो रहे हैं। इसी तरह राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर में बीए में 160 में से 26 दाखिले हुए हैं, हालांकि अब रोजाना मेरिट बनाकर दाखिले किए जाएंगे। जिससे कॉलेजों में दाखिला बढ़ने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए आज खुलेगा पोर्टल
राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर की दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. निशा बुराक ने बताया कि सामान्य कोर्स में अभ्यर्थियों की रुचि कम दिखाई दे रही हैं, जबकि प्रोफेशनल कोर्स जैसे बीसीए में ज्यादा रुझान है। इन कोर्स में पहली व दूसरी मेधा सूची में ज्यादातर सीट फुल हो चुकी है। सामान्य कोर्स में भी अब रोजाना मेरिट बनाकर दाखिले किए जाएंगे। इस माह में दाखिला प्रक्रिया में तेजी आएगी। गुरुवार को पोर्टल दोबारा खुलेगा।

पॉलीटेक्निक में आज से शुरू होगी पहली काउंसलिंग, आईटीआई में दूसरी मेरिट कल
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में पहली काउंसलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई में 11 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी होगी। पहले मेधा सूची में 1188 सीट में से 619 सीट अलॉट हुई थी। इसमें से 267 से ज्यादा सीट भर चुकी हैं। अब दूसरी मेधा सूची में सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed