फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Search operation underway at railway station after threat call

Ambala News: धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Search operation underway at railway station after threat call
अंबाला। धमकी भरे पत्रों के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बुधवार को प्रभारी निरीक्षक रविंदर सिंह के निर्देशानुसार एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा जांच का नेतृत्व कर रहे उप-निरीक्षक पंकज कुमार और सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार ने स्टाफ के साथ स्टेशन के कोने-कोने की तलाशी ली।
टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल में जाकर यात्रियों के सामान की सघन जांच की। सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारियों को भी परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed