फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Search for one more accused in poisonous liquor case

Ambala News: जहरीली शराब मामले में एक और आरोपी की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Search for one more accused in poisonous liquor case
अंबाला। धनौरा-बिंजलपुर में शराब की अवैध फैक्ट्री पर जेसीबी चलाने की कार्रवाई के बाद पुलिस को उत्तर प्रदेश निवासी एक और युवक की तलाश है। मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली से छह दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ में नाम सामने आया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस अंकित को संग लेकर यूपी में आरोपी के ठिकानों पर भी छापामारी कर सकती है। उधर, अंकित उर्फ मोगली का महज एक दिन का ही रिमांड बचा है। ऐसे में पुलिस के समक्ष यह चुनौती रहेगी कि इससे पहले आरोपी को काबू किया जा सके। उधर, पुलिस ने अब मुख्य आरोपी अंकित की प्रॉपर्टी का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जबकि जल्द ही मोनू राणा को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 8 नवंबर को पुलिस ने यमुनानगर में जहरीली शराब से मौत की सूचनाओं के बाद धनौरा में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी। हालांकि शनिवार को पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री को भी पुलिस ने ध्वस्त करवा दिया था। यह फैक्ट्री अंकित उर्फ मोगली ने आरोपी उत्तम से कुरुक्षेत्र जेल में बैठे मोनू राणा के जरिए किराये पर ली थी। पुलिस इस मामले में अभी तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसमें से अंकित उर्फ मोगली ही मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed