फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SDM listened to public problems

Ambala News: एसडीएम ने सुनीं जन समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
SDM listened to public problems
समाधान ​शिविर में लोग एसडीएम ​शिवजीत भारती को समस्या बताते हुए। संवाद - फोटो : samvad
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। गांव कुराली के अमरीक सिंह, कमल सिंह और बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कुराली से मोमनपुर तक बनाई जा रही सड़क के दोनों ओर बर्म बनवाने का अनुरोध किया। गांव रामपुर के जसविंदर सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामवासियों ने तालाब की साफ-सफाई करवाने व पानी के ओवरफ्लो से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग रखी। गांव बतौरा की किरण बाला ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाए जाने की समस्या रखी। गांव हड़बोंन की आशु देवी ने दिव्यांग बच्चे की पेंशन लगवाने की मांग की। वार्ड 4 के मनमोहन ने बीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने, गांव लौटो के जीवन सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड कटने व बड़ागांव के बलिदीन ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। गांव छोटी कोहड़ी के मनीष कुमार ने परिवार पहचान पत्र में पत्नी का नाम दर्ज करवाने और गांव जौली के जयपाल ने परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य का बिजली बिल जुड़ने की समस्या रखी। संवाद

समाधान शिविर में लोग एसडीएम शिवजीत भारती को समस्या बताते हुए। संवाद

समाधान शिविर में लोग एसडीएम शिवजीत भारती को समस्या बताते हुए। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed