Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SDM angry over photostat machine being used as tea stand

Ambala News: फोटोस्टेट मशीन को बनाया था चाय रखने का स्टैंड, एसडीएम नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
SDM angry over photostat machine being used as tea stand
छावनी तहसील में निरीक्षण कर जाती हुईं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद
- छावनी तहसील में एसडीएम का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी की एसडीएम कनिका गोयल ने सोमवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रजिस्ट्री पंजीकरण केंद्र और संचालक कक्ष पहुंचीं। जांच में रजिस्ट्री शाखा में दो छायाप्रति मशीनें बंद और खराब हालत में मिलीं।
कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इस जवाब पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पूछा, यदि ये मशीनें आपके घर की होतीं, तो क्या आप इन्हें इसी तरह खराब पड़ा रहने देते। एसडीएम ने करीब 50-50 हजार रुपये कीमत की इन मशीनों को चाय रखने की जगह बनाकर छोड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति की ऐसी लापरवाही और अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अन्य कमियां और निर्देश
एसडीएम ने तहसील कार्यालय के अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। वहां भी कई अव्यवस्थाएं और कमियां चिह्नित की गईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया। एसडीएम ने कहा कि यदि हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें खुद ही आना पड़े, तो अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या रह जाती है। उन्होंने व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed