फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scooty hits mechanic, seriously injured

Ambala News: स्कूटी ने मैकेनिक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Scooty hits mechanic, seriously injured
साहा। साहा-शाहबाद रोड पर चैंपियन कांटे के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने सड़क पार कर रहे एक मैकेनिक को टक्कर मार दी। हादसे में साहा निवासी सुखदेव सिंह (32) की बाजू में फ्रैक्चर व सिर पर गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल निरंकारी भवन साहा निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह बाइक मैकेनिक हैं। 19 फरवरी की दोपहर वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान साहा चौक की ओर से आ रहे एक अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उपचार के लिए मुलाना एमएमयू अस्पताल में दाखिल करवाया था। साहा पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि स्कूटी चालक की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed