फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Science Museum prepared in Kakru

काकरू में तैयार होगा साइंस म्यूजियम

Tue, 28 Jan 2014 06:15 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 28 Jan 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
 Science Museum prepared in Kakru
अंबाला सिटी। शैक्षणिक और मेडिकल उपकरणों को लेकर अंबाला ने देश और विदेश में ‘साइंस सिटी’ के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिला प्रशासन और म्यूनिसिपल कारपोरेशन साइंस सिटी की पहचान को और अब मजबूत व ख्याति प्रदान करना चाहता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एमसीए की मदद से अंबाला शहर में एक साइंस म्यूजियम व आडिटोरियम बनाने का शानदार प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन


इस म्यूजियम और आडिटोरियम को इस स्तर का बनाया जाएगा कि पूरे हरियाणा में यह स्पॉट अपनी अलग पहचान बनाए। इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है, एमसीए के पार्षदों की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमसीए उपलब्ध करवाएगा जमीन
प्रशासन के इस प्रोजेक्ट के लिए एमसीए काकरू में जमीन उपलब्ध करवाएगा। दरअसल,  शहर का काकरू अब नगर निगम में आने के बाद काकरू पंचायत की पंचायती जमीन भी अब एमसीए के अधीन आ गई है। चूंकि जमीन बढ़िया लोकेशन में हैं, इसलिए  प्रशासन इसी जमीन पर इस साइंस म्यूजियम और आडिटोरियम को तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साइंस म्यूजियम और साइंस आडिटोरियम को हैदराबाद व बैंगलोर में स्थित साइंस म्यूजियम व आडिटोरियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने एक ट्रेवलिंग एजेंटों की एक टीम बनाई है, जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल है। ये टीम वहां दौरे करने के बाद प्रशासन को बताएगी कि अंबाला में साइंस  म्यूजियम और साइंस आडिटोरियम कैसा होना चाहिए। इस म्यूजियम में सांइस से जुड़े विभिन्न अविष्कार, साइंस जगत को अंबाला की साइंस सिटी ने दिए अविष्कारों व अन्य कई तरह की उत्सुकता पैदा करने वाली साइंस संबंधी प्रयोगों का लाइव डेमो की व्यवस्था यहां लोगों व छात्रों के लिए की जाएगी।

कोट
प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके लिए एमसीए की ओर से काकरू में जगह फाइनल करनी है। इसके लिए अभी एमसीए के पार्षद  सदस्यों से चरचा करनी है। अंबाला के लोगों के लिए ये नायाब तोहफा होगा। इसके लिए प्रस्तावित बजट अभी तैयार किया जाना है।
-के. मकरंद पांडुरंग, कमिश्नर एमसीए एवं डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed