फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schools up to class five will remain closed till 20

Ambala News: पांचवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Schools up to class five will remain closed till 20
जिला ​​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में छुट्टियों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में मंगलवार 16 जनवरी से राजकीय और निजी स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों के सुबह खुलने का समय 10 बजे होगा और शाम चार बजे छुट्टी होगी। वहीं, शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में पहली से तीसरी कक्षा तक सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी करने के निर्देश दिए। जबकि बाकी की कक्षाओं को खोलने का निर्णय डीसी को सौंपा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने पहली से तीसरी तक प्रदेशभर में 20 जनवरी तक छुट्टी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंबाला में बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने जिला उपायुक्त से चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी 20 जनवरी तक छुट्टी करने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

डीसी ने जिले में चौथी और पांचवीं कक्षा के स्कूलों की भी छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ा दी है, यानी पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी राजकीय व निजी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों में स्टाफ आएगा, उनकी छुट्टी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अगर पहली से पांचवीं तक कोई स्कूल खुला मिला तो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा छठी से 12वीं तक राजकीय व निजी स्कूल खुलेंगे। स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम चार बजे किया गया है। बता दें कि एक जनवरी से लेकर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दो दिन से तो ठंड ज्यादा बढ़ गई है। रात का तापमान भी चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रात के साथ ही दिन में भी शीतलहर चलने से ठंड ने परेशान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी छुट्टियों में खुल चुके निजी स्कूल
दरअसल, राजकीय व निजी विद्यालय एक जनवरी से बंद चल रहे हैं। मंगलवार 16 जनवरी से कक्षा छठी से 12वीं तक स्कूल खुलेंगे। पहली से पांचवीं तक कक्षा की छुट्टियां की गई है। विभाग ने भी सभी बीईओ को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशों का पालन किया जाए। अगर कोई स्कूल नियमों को ताक पर रखकर खुलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाए। बीते दिनों भी शहर व छावनी में कुछ निजी स्कूल खुलने की शिकायतें जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed