Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Sashastra Seema Bal's cycle tour reaches Ambala, will leave for Karnal today
{"_id":"615374528ebc3e0b9d08ed77","slug":"sashastra-seema-bal-s-cycle-tour-reaches-ambala-will-leave-for-karnal-today-ambala-news-knl847622105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सीमा बल की साइकिल यात्रा का अंबाला अंबाला पहुंची, आज करनाल के लिए होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सीमा बल की साइकिल यात्रा का अंबाला अंबाला पहुंची, आज करनाल के लिए होगी रवाना
Sashastra Seema Bal's cycle tour reaches Ambala, will leave for Karnal today
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा मंगलवार शाम को अंबाला के किंगफिशर पर्यटन स्थल पहुंची। यहां पहुंचने पर डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड रविंद्र श्योकंद, पशुपालन विभाग से डॉ. अजमेर सांगवान, एसडीओ हरप्रीत सिंह, श्याम सुंदर व लोगों ने साइकिलिंग की अगुवाई कर रही सशस्त्र सीमा बल के कमांडेट अधिकारी अनिल नेहरा व अन्य प्रतिभागियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा रात्रि विश्राम के बाद सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर मधुबन अकादमी करनाल के लिए रवाना होगी। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अधिकारी एवं साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे अनिल नेहरा ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न स्थानों से 10 साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय कृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी हिमाचल प्रदेश से यह साइकिल यात्रा 26 सितंबर को शुरू हुई है तथा वहां से शुरू होकर ऊना व रोपड़ से होते हुए अंबाला पहुंची है। इस यात्रा में 15 प्रतिभागी शामिल रहे। यह साइकिल यात्रा 550 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 2 अक्तूबर को दिल्ली राजघाट पहुंचेगी। बताया कि साइकिल यात्रा के माध्यम से हम शहीदों को नमन करते हुए जहां भी रास्ते में शहीदी स्मारक आ रहे हैं वहां पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।