फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal Conclave held; over 40 principals honored

Ambala News: प्रिंसिपल कॉन्क्लेव का आयोजन, 40 से अधिक प्रधानाचार्यों को मिला सम्मान

Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Principal Conclave held; over 40 principals honored
अंबाला सिटी स्थित समभाव-समदृष्टि स्कूल में शनिवार को प्रिंसिपल कॉन्क्लेव के आयोजन पर मुख्य अति​
अंबाला सिटी। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से समभाव-समदृष्टि स्कूल में शनिवार को प्रिंसिपल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय मानवीय मूल्यों और सर्वांगीण विकास से शिक्षा को नई दिशा रखा गया था। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फरीदाबाद से पहुंचे ट्रस्टी श्रीश गुप्ता और अंबाला सिटी इंचार्ज प्रियंका तनेजा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में अंबाला सिटी व कैंट के 40 से अधिक सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत कथक गुरु अंजू मिगलानी के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई।
विज्ञापन

ट्रस्टी श्रीश गुप्ता ने चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा को आज की मुख्य जरूरत बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुधीर कालरा को स्मृति चिह्न और उपस्थित प्रधानाचार्यों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्कूल का औपचारिक शुभारंभ 30 नवंबर को होगा, जिसमें किसी भी उम्र के लोग निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्य सुरेंद्र ढींगड़ा, कृष्ण लाल छाबड़ा, मोहिंदर ढींगरा और विनोद ढींगरा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed