फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor to be blacklisted for delaying lift work at multi-purpose parking facility

Ambala News: बहुद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट का काम लटकाने पर ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट

Sun, 18 Oct 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 18 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Contractor to be blacklisted for delaying lift work at multi-purpose parking facility
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देशों के बाद नगर परिषद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। छावनी में जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बनाई जा रही बहुउद्देशीय (मल्टी-लेवल) पार्किंग में लिफ्ट का काम लटकाने वाले लापरवाह ठेकेदार पर अब शिकंजा कसा जाएगा। परियोजना के तहत लिफ्ट और अन्य शेष कार्यों में अनावश्यक देरी करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, तय समय में काम दोबारा शुरू न करने पर उसे ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत वाली इस बहुउद्देशीय पार्किंग परियोजना का काम पिछले करीब एक साल से ठप या बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में लगे जनता दरबार के दौरान जब यह मामला कैबिनेट मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिकारी को फटकार लगाते हुए लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ तुरंत शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों की जवाबदेही तय
विज की सख्ती का असर तुरंत देखने को मिला। नगर परिषद ने बिना देर किए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि वह या तो तुरंत प्रभाव से साइट पर काम सुचारू रूप से शुरू करे अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई और अनुबंध रद्द करने के लिए तैयार रहे। इसके अलावा, इस परियोजना की देखरेख में कोताही बरतने पर संबंधित अधिशासी अभियंता को भी कड़ी फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा टेंडर लगाने के भी संकेत
नगर परिषद प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यदि ठेकेदार की ओर से नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है या काम में तेजी नहीं लाई जाती है, तो अनुबंध रद्द कर इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, ताकि जनता के गाढ़े कमाई के पैसों से बन रही लिफ्ट का लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिल सके।

वर्जन
ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। अगर वो काम नहीं शुरू करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य जो विकास कार्य चल रहे हैं और इनमें भी ठेकेदार अगर लापरवाही बरत रहे हैं तो उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed