{"_id":"6ad3e8eed019bf4026059ce9","slug":"over-40-principals-honored-ambala-news-c-36-1-amb1001-171404-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 40 से अधिक प्रधानाचार्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 40 से अधिक प्रधानाचार्य सम्मानित
Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्कूल प्राचार्य। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा संचालित समभाव-समदृष्टि स्कूल में शनिवार को प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला सिटी व कैंट के 40 से अधिक सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
सम्मेलन का विषय मानवीय मूल्यों और सर्वांगीण विकास से शिक्षा को नई दिशा देना था। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के बच्चों ने कथक गुरु अंजू मिगलानी के निर्देशन में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। ट्रस्टी श्रीश गुप्ता ने बताया कि स्कूल में बच्चे, युवा व बुजुर्ग किसी भी उम्र के लोग निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और प्रधानाचार्यों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। ट्रस्ट सदस्यों सुरेंद्र ढींगड़ा, कृष्ण लाल छाबड़ा, मोहिंदर ढींगड़ा व विनोद ढींगड़ा ने बताया कि स्कूल का शुभारंभ 30 नवंबर को पुलिस डीएवी सभागार में होगा। संवाद