{"_id":"6ad3e90431005e3d6403acf0","slug":"bestowed-blessings-upon-the-newlyweds-ambala-news-c-36-1-amb1002-171405-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नवयुगलों को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नवयुगलों को दिया आशीर्वाद
Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में दंपति को उपहार देतीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष । प्रवक्ता
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 स्थित अग्रवाल भवन में शनिवार को जैन फेलोशिप क्लब सोसायटी ने सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
उन्होंने 11 नवयुगलों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में हरियाणा से ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य समाज की सोच बदलना था। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। परिवारों को बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मानसिकता बदलनी होगी। उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए। अर्चना गुप्ता ने आयोजकों के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर असीम गोयल, मनदीप राणा और रिचा पाहवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।