{"_id":"69864a28f8f6e2e284048e44","slug":"sanitation-workers-left-their-work-and-sat-on-strike-got-assurance-ambala-news-c-36-1-amb1001-157799-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काम छोड़कर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काम छोड़कर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, मिला आश्वासन
Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर काम छोड़कर धरने पर बैठे नीजि कंपनी के सफाई कर्मचारी। संवाद
अंबाला। नौकरी जाने के डर से कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। इससे स्टेशन की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। लेकिन नए ठेकेदार के आश्वासन के बाद कुछ देर बाद कर्मचारी काम पर वापिस लौट आए।
स्टेशन पर तैनात विभागीय अधिकारी हरेंदर ने बताया कि शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर नया ठेका शुरु हुआ है जोकि लखनऊ की कंपनी को रेलवे ने दिया है। नए ठेके के कारण सफाई कर्मचारियों में कुछ मतभेद हो गया था।
उन्हें जानकारी मिली थी कि नई कंपनी छंटनी करेगी और तनख्वाह भी पहले से कम देगी, इसके अलावा उन्हें आठ घंटे की जगह 10 घंटे का काम करना पड़ेगा। इस समस्या के समाधान को लेकर ठेकेदार के सुपरवाइजर ने मौके पर आकर सफाई कर्मचारियों की दुविधा को दूर कर दिया और उन्हें नौकरी न हटाने और समय पर काम करवाने का आश्वासन दिया। कैंट रेलवे स्टेशन का सफाई ठेका लगभग छह करोड़ की लागत से चार साल के लिए नीजि कंपनी को दिया गया है। इस ठेके के तहत 129 कर्मचारियों को स्टेशन की सफाई के लिए तैनात किया गया है जोकि तीन शिफ्टों में काम करते हैं। इसमें सुबह आठ से शाम चार बजे तक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्मचारी काम करते हैं।