फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanghai Restaurent's bar license will cencil

शंघाई रेस्तरां का बार लाइसेंस होगा रद

Fri, 19 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Fri, 19 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanghai Restaurent's bar license will cencil
शंघाई रेस्तरां में आधी रात तक नशे की हालत में मस्ती कर रहे युवकों और युवतियों के मामले में जहां रेस्तरां का मालिक सनवीर सौंधी अभी तक  पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, वहीं पुलिस ने भी अब शंघाई रेस्तरां का बार लाइसेंस रद करवाने का मन बना लिया है। इसके लिए डीसीपी जशनदीप सिंह रंधावा ने आबकारी विभाग को शंघाई रेस्तरां के बार का लाइसेंस रद करने के लिए लिख दिया है। उधर, आबकारी विभाग ने भी इस मामले में जांच कर अपनी रिपोर्ट पुलिस विभाग को दे दी है, जिसमें उन्होंने कई तरह की अनियमितताओं को दर्शाया है। जिसके चलते ये पाया गया है कि शंघाई रेस्तरां में इस घटना के दौरान तमाम आबकारी नियमों की उल्लंघना की गई थी।
विज्ञापन

डीसीपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि शंघाई रेस्तरां में चल रही पार्टी  के संबंध में आबाकारी विभाग से मिली रिपोर्ट में कई अनियमितताएं सामने आई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार रात 12 बजे के बाद किसी भी स्तर पर लाइसेंस प्राप्त रेस्तरां में शराब नहीं परोसी जा सकती, लेकिन शंघाई रेस्तरां में इस मामले में बारह बजे के बाद होटल में शराब परोसी गई। डीसीपी ने बताया कि यही नहीं शंघाई रेस्तरां के मालिक ने आबकारी विभाग ने होटल के बेसमेंट में बार की अनुमति ली हुई है, लेकिन पार्टी में छत पर मौजूद हॉल में शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होटल मालिक द्वारा इस संबंध में बरती अनियमितता को लेकर आबकारी विभाग को शंघाई होटल के बार के लाइसेंस को रद करने के लिए लिख दिया है। उधर, रेस्तरां मालिक भी अभी तक फरार चल रहा है। एसएचओ कैंट अजीत सिंह का कहना है कि जल्द मालिक को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
उल्लेखनीय है सोमवार आधी रात को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर शंघाई रेस्तरां में रेड मारकर वहां शराब के नशे में युवतियों के साथ मस्ती कर रहे 33 'मस्तीजादों' को काबू किया था। जिनमें अंबाला के कारोबारियों के 27 लड़कें व चंडीगढ़ व खरड़ से बुलाई गई 6 लड़कियां शामिल थी। युवतियां अर्धनग्न हालत में नाच रही थी और युवक नशे में धुत फर्श पर गद्दे बिछाकर बैठे शराब का सेवन करते हुए उन पर नोट लुटा रहे थे, लेकिन पुलिस की रेड पडने के बाद वहां हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed