{"_id":"66da45d4dc7df768dd0b5b74","slug":"sangat-showered-rose-petals-on-panj-takht-special-train-ambala-news-c-18-1-knl1014-468542-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संगत ने पंज तख्त स्पेशल ट्रेन पर बरसाई गुलाब की पंखुड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संगत ने पंज तख्त स्पेशल ट्रेन पर बरसाई गुलाब की पंखुड़ियां
विज्ञापन
अंबाला। संगत ने तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ से पंज तख्त साहिब स्पेशल ट्रेन का अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उत्साह से स्वागत किया। ट्रेन बुधवार देर रात स्टेशन पर पहुंची थी। संगत ने नामसिमरण करते हुए ट्रेन में विशेष रूप से तैयार किए गए गुरु महाराज के कोच के आगे कीर्तन किया और गुरु चरणों में अरदास करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर ट्रेन में सवार गुरु महाराज साहिब जी की पालकी साहिब का गुलाब की पंखुड़ियां बरसा कर स्वागत किया गया।
ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म 3-4 पर खड़ी रही। वहीं सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारी तैनात रहे। ट्रेन के ठहराव तक संगत बोले सो निहाल के जयकारे लगाती रही। इस क्षण को यादगार के तौर पर बनाए रखने के लिए संगत ने मोबाइल पर फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाई। इस मौके पर छोटे बच्चों सहित महिलाएं और बुजुर्ग भी काफी उत्साहित नजर आए। ट्रेन के आगमन पर संगत के बीच प्रसाद बांटा गया। संचखंड हजूर साहिब से ट्रेन लगभग 10 दिन के सफर पर पहले पटना साहिब बिहार और फिर तख्त श्री केसगढ़ साहिब साहिब से होते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो और फिर श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर साहिब पहुंची थी। बुधवार को वापसी के दौरान ट्रेन जब अमृतसर से चलकर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो संगत ने जोरदार स्वागत किया।
--