फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sandeep wrote 12 mili metre's micro Geeta

संदीप ने लिखी 12 मिलीमीटर की सूक्ष्म गीता

Sun, 20 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 20 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sandeep wrote 12 mili metre's micro Geeta
गीता महोत्सव के दौरान रविवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। सीएम के अंबाला में आने पर भले ही प्रशासन उनका स्वागत भव्य तरीके से करें, लेकिन यहां सीएम को एक नायाब तोहफा भी मिलने वाला है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव पतरहेड़ी में रहने वाला संदीप सीएम को 12 मिलीमीटर आकार की 320 पेजों की हस्त लिखित गीता की सूक्ष्म प्रति भेंट करेगा। केवल 12 एमएम आकार में संदीप ने गीता के सभी 18 अध्यायों, 700 श्लोकों के साथ-साथ श्लोकों के महात्म को भी सफलतापूर्वक लिखा है। गीता महोत्सव पर यही सबसे आकर्षक का केंद्र रहेगा। संदीप ने बताया कि वर्ष 2000 में उन्होंने समाचार पत्र में इंदौर निवासी अनिल द्वारा सूक्ष्म आकार में लिखी गई गीता के संबंध में पढ़ा था और उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह गीता लिखने का संकल्प लिया था। उन्होंने इस कार्य को करने के लिए एक महीने तक दिन-रात मेहनत की। उन्होंने इस मेहनत के बल पर गीता के सूक्ष्म आकार को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। वह सूक्ष्म आकार की गीता को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और राष्ट्रीय स्तर की अन्य हस्तियों को भेंट कर चुके हैं। अंबाला में चल रहे गीता महोत्सव में सुनील मुख्यमंत्री को यह कृति भेंट करेेंगे। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त संदीप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और इस तरह के नए-नए प्रयोग करना उनका शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed