{"_id":"6a57d8dfae061756a5080e09","slug":"samaira-won-two-medals-in-ice-skating-ambala-news-c-36-1-amb1001-166272-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आइस स्केटिंग में समायरा ने जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आइस स्केटिंग में समायरा ने जीते दो पदक
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान आइस स्केटिंग में प्रतिभा दिखातीं समायरा। स्कूल
स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के डीएवी हाई स्कूल की छात्रा समायरा कपूर ने देहरादून में आयोजित स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। समायरा ने 10 से 15 जुलाई तक चली इस चैंपियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आइस स्केटिंग में महारत हासिल करने के लिए समायरा ने प्रतियोगिता से पहले गुरुग्राम में विशेष प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक चला। कोच चंद्रहास शर्मा के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक को निखारा। इस प्रशिक्षण का परिणाम पदक के रूप में सामने आया। विद्यालय में समायरा की उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। प्राचार्या वंदना शर्मा ने समायरा को बधाई दी।
प्राचार्या वंदना शर्मा ने कहा कि समायरा की यह जीत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि समायरा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय की निदेशक शिवानी सरीन ने समायरा के माता-पिता उपमा कपूर और राकेश कपूर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ही बच्चे की सफलता की नींव होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समायरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।