फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Said Vij - will uproot terrorism from the root

बोले विज-आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Said Vij - will uproot terrorism from the root
अंबाला। हिमाचल के धर्मशाला में विधानसभा के मुख्यद्वार पर खालिस्तानी झंडा लगाए जाने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम इनकी जड़ें उखाड़ फेंकेंगे। देश में किसी कीमत पर अमन शांति बिगड़ने नहीं दी जाएगी। विज ने रविवार को सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में उक्त बातें कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला सिविल अस्पताल में अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर का उद्घाटन करने आएंगे। इससे पहले रविवार को गृहमंत्री अनिल विज ने मौका मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी सोशल ताने-बाने को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विदित हो कि कुछ दिन पहले अंबाला जिला सचिवालय पर भी खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed