फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saha Chowk left incomplete without reflectors, accidents are happening

Ambala News: बिना रिफ्लेक्टर के अधूरा छोड़ दिया साहा चौक, हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Saha Chowk left incomplete without reflectors, accidents are happening
अंबाला। अंबाला-जगाधरी मार्ग स्थित साहा का अधूरा चौक हादसों को न्योता दे रहा है। बार-बार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से चौक को छोटा तो करवा दिया गया है लेकिन इसे बिना पेंट किए अधूरा छोड़ कर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि रात के समय व कोहरे के बीच दूर से यह चौक दिखाई नहीं देता। वाहन चालक अनियंत्रित होकर टकरा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को भी इसी चौक पर सवा दो माह पहले शादी करने वाले दंपती की कार चौक से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में सिमरन नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से भले ही धुंध में जानवर आगे आने के कारण हादसा बताया जा रहो लेकिन इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया।
विज्ञापन

साहा चौक पर यह पहला हादसा नहीं है। पहले भी कई बार वाहन टकरा चुके हैं तो कई बार डंपर ने चौराहे के पास ही दूसरे वाहन को टक्कर मार दी थी। कई लोग हादसे में जान गंवा चुके हैं। स्थानीय दुकानदार हरीश कुमार, सुनील यादव, साहिल बक्शी का कहना है कि सालों बाद तो चौक को छोटा किया गया है ताकि वाहन आसानी से गुजर सके। अब चौक बनाने के बाद पहले उसे पूरी तरह से पूरा नहीं किया गया। चमकने वाले रिफ्लेक्टर (कैट-आई) न होने की वजह से वाहन चालकों को चौक की बनावट समझ नहीं आती। कनाडा से आकर सवा दो माह पहले की थी शादी, हादसे में युवक की मौत (मुख्य संस्करण पेज-1)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed