{"_id":"5786969f4f1c1b196313d654","slug":"sadar-zone-will-develop-by-9-crore-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 करोड़ से होगा सदर जोन का कायाकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 करोड़ से होगा सदर जोन का कायाकल्प
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नगर निगम अंबाला के सदर जोन में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्यों सहित 93 कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। इन कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे।
इन विकास कार्यों में सदर क्षेत्र की बाहरी कॉलोनियों व निगम में शामिल गांवों में सड़कें, गलियां, नालियां, पुलिया आदि विकास कार्य शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने निगम के पुराने क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों और साथ लगते गांवों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं विशेष प्राथमिकता पर उपलब्ध करवाने की बात कही थी और उसी उद्देश्य से उन्होंने 93 विकास कार्यों के लिए यह राशि स्वीकृत करवाई है।
विज ने निगम के इन सभी बाहरी क्षेत्रों के हर घर तक स्वस्थ्य पेयजल और सीवरेज की उपलब्धता करवाने के लिए भी लगभग 193 करोड़ रुपये की परियोजना केंद्र सरकार को भिजवाई थी और जो शीघ्र स्वीकृत हो जाएगी। इसके उपरांत इन सभी क्षेत्रों में शहर के अंदरूनी इलाकों की तर्ज पर सीवरेज और पर्याप्त पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अधिकारियों को यह सभी विकास परियोजनाएं समय पर पूरी करने के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।