फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sadar zone will develop by 9 crore, ambala

9 करोड़ से होगा सदर जोन का कायाकल्प

Thu, 14 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 14 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
sadar zone will develop by 9 crore, ambala
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नगर निगम अंबाला के सदर जोन में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्यों सहित 93 कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। इन कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

इन विकास कार्यों में सदर क्षेत्र की बाहरी कॉलोनियों व निगम में शामिल गांवों में सड़कें, गलियां, नालियां, पुलिया आदि विकास कार्य शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने निगम के पुराने क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों और साथ लगते गांवों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं विशेष प्राथमिकता पर उपलब्ध करवाने की बात कही थी और उसी उद्देश्य से उन्होंने 93 विकास कार्यों के लिए यह राशि स्वीकृत करवाई है। 
विज्ञापन

विज ने निगम के इन सभी बाहरी क्षेत्रों के हर घर तक स्वस्थ्य पेयजल और सीवरेज की उपलब्धता करवाने के लिए भी लगभग 193 करोड़ रुपये की परियोजना केंद्र सरकार को भिजवाई थी और जो शीघ्र स्वीकृत हो जाएगी। इसके उपरांत इन सभी क्षेत्रों में शहर के अंदरूनी इलाकों की तर्ज पर सीवरेज और पर्याप्त पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अधिकारियों को यह सभी विकास परियोजनाएं समय पर पूरी करने के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed