{"_id":"64e7a7ef1bfda2556202efb4","slug":"sa-jain-senior-model-school-first-in-badminton-under-14-ambala-news-c-36-1-amb1003-9156-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैडमिंटन अंडर-14 में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैडमिंटन अंडर-14 में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर में जिला शिक्षा विभाग की तरफ से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। वीरवार को लड़कों के मुकाबले हुए। खंड स्तरीय अंडर-14, 17 व 19 खेलकूद का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी के नेतृत्व में हुआ। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल प्रथम रहा।
अंडर-17 में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल प्रथम स्थान और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। योग में एसपीएस बाल भारती प्रथम और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा और पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल प्रथम और पीके जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
इससे पहले अंडर-17, अंडर- 19 खेलकूद प्रतियोगिताएं खंड सचिव एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर प्रधानाचार्य रामचंद्र और अंडर-14 खेलकूद खंड सचिव इंद्रजीत भट्ट की देखरेख में करवाई गई। सभी खेल प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में मोहन लाल, एईईओ साहिल, नितिन सभरवाल, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, भीम सिंह, ओंकार चोपड़ा, रमनजीत सिंह, रितु रानी ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
ग्राउंड में बरसाती पानी जमा होने से रही दिक्कत
शहर के सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बरसाती पानी जमा होने से खेलकूद प्रतियोगिता करवाने में दिक्कत आई। ग्राउंड में कई जगह बरसाती पानी जमा है। जिससे सुबह काफी देर तक खेलकूद नहीं हो सके। अब इन गेम्स की शुक्रवार को होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरे स्कूलों में इनडोर खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई।
इसी तरह अंबाला खंड टू की खेलकूद प्रतियोगिता कैंट परिषद उच्च विद्यालय आरएचए परेड में करवाई गई। इन खेलों में खो-खो व कबड्डी, वालीबॉल के मुकाबले हुए। अंडर-14 टेबल टेनिस में द एसडी विद्या स्कूल प्रथम, माइंड ट्री स्कूल द्वितीय, अंडर-17 में द एसडी विद्या स्कूल प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय, अंडर-19 में द एसडी विद्या स्कूल प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
अंडर-17 बॉस्केटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, द एसडी विद्या द्वितीय, अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, एलएमजेपी स्कूल द्वितीय रहा। अंडर-14 वालीबॉल में पहला सेमिफाइनल आर्मी पब्लिक स्कूल व एनसीसी स्कूल और दूसरा सेमिफाइनल डीसी मॉडल स्कूल और एंजल पब्लिक स्कूल के बीच होगा। इनमें से विजेता टीमों का फाइनल होगा।
मुख्याध्यापिका इंद्रजीत कौर बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में संदेश दिया। बीपीएस स्कूल प्रधानाचार्य शीतल टांक ने खेलों की शुरूआत करवाई। इस अवसर पर डीपीई गुरमीत सिंह, रितु, सरला, अजय कुमार, यादविंद्र, मानदीप, प्रवीन कुमार टीमों के इंचार्ज के रूप में और स्कूल की ओर से कोऑर्डिनेटर विग व खेल इंचार्ज गुरविंद्र कौर व मीनू, नीरज यादव मौजूद रहे।