फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 9.90 lakh fraud in the name of allotment of land

Ambala News: जमीन दिलाने के नाम पर 9.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.90 lakh fraud in the name of allotment of land
नारायणगढ़। जमीन दिलाने के नाम पर 9.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने यमुनानगर के उप-तहसील सढौरा के सरांवा गांव निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर कप्तान माजरी गांव निवासी प्रेम चंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में उसने आरोपी प्रेम चंद से गदोली गंव में 8 कनाल जमीन का सौदा 18 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था। उन्होंने बयाने के तौर पर आरोपी को 8 लाख 90 हजार रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन

बाद में आरोपी की जरूरत पर एक लाख रुपये और दिए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 9 लाख 90 हजार रुपये प्राप्त कर लिए। इसके बाद जब आरोपी को रजिस्ट्री करवाने के कहा गया तो वह बार-बार बहाने बनाता रहा और तहसील नहीं पहुंचा। मजबूर होकर सतपाल ने दीवानी अदालत में केस किया, यहां उसके हक में डिक्री भी हो गई लेकिन जब जमीन पर कब्जे की बारी आई, तो सतीश कुमार नामक व्यक्ति ने अदालत में इस पर एतराज दाखिल कर दिया। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेम चंद ने उसी जमीन का सतपाल से पहले सतीश कुमार (2015) और प्रदीप सिंह (2016) के नाम भी बयाना रखा था और उनसे भी लाखों रुपये लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed